प्रधानमंत्री मोदी ने ग्रीस के प्रधानमंत्री से बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ग्रीस के प्रधानमंत्री किरियाकोस मित्सोटाकिस से टेलीफोन पर बात हुई।भारत में आम चुनावों के बाद प्रधानमंत्री मित्सोटाकिस ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके फिर से चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी। दोनों नेताओं ने हाल ही में उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों में उत्पन्न गति की सराहना की और भारत-ग्रीस रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई।उन्होंने इस वर्ष की शुरुआत में प्रधानमंत्री मित्सोताकिस की भारत यात्रा के बाद व्यापार, रक्षा, नौवहन और संपर्क सहित द्विपक्षीय सहयोग के कई क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा की। दोनों नेताओं ने आईएमईईसी और पश्चिम एशिया में विकास सहित विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई। https://www.flickr.com/photos/meaindia/53541690237

%d bloggers like this: