नयी दिल्ली, वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच नवंबर को नीति आयोग के नए नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान वह उन मुद्दों की जानकारी लेंगे जिन पर आयोग के सदस्य काम कर रहे हैं। नीति आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा कि बैठक के दौरान नीति आयोग के सदस्य उन मुद्दों और नीतियों पर प्रस्तुतीकरण दे सकते हैं जिन पर वे काम कर रहे हैं। यह प्रस्तुतीकरण वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप होगा।
बैठक में नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक लाहिड़ी सदस्य राजीव गौबा आर बालासुब्रमण्यम जोराम अनिया के वी राजू एम श्रीनिवास गोबर्धन दास और अभय करंदीकर और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अनुराग जैन के अलावा आयोग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common