प्रधानमंत्री मोदी सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘अमृत महोत्सव’ समारोह में भाग लेंगे

सोमनाथ,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मई को गुजरात के वेरावल स्थित प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में भाग लेंगे। राज्य के एक मंत्री ने यह जानकारी दी।          यह समारोह भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद द्वारा पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा।

             गुजरात के कैबिनेट मंत्री जीतू वाघाणी ने कहा  ‘‘11 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऐतिहासिक मंदिर में आयोजित अमृत महोत्सव में भाग लेंगे।’’

             उन्होंने बताया कि मोदी 10 मई को रात 9:30 से 9:45 बजे के बीच हैदराबाद से जामनगर पहुंचेंगे और लाल बंगला सर्कल पर विधायक रिवाबा जडेजा  सांसद पूनम मादम और अन्य भाजपा नेताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

             मंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री जामनगर में रात्रि विश्राम करेंगे और 11 मई को सोमनाथ के लिए रवाना होंगे।

             उन्होंने कहा  ‘‘एक हजार साल पहले हुए विनाश के बावजूद  अटूट आस्था का प्रतीक सोमनाथ मंदिर आज भी खड़ा है। हम सोमनाथ विरासत की 75वीं वर्षगांठ को अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में मनाएंगे  जो उस दिन को चिह्नित करता है जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था।’’

             उन्होंने बताया कि मोदी सोमनाथ स्थित हेलीपैड से वीर हमीरजी गोहिल की प्रतिमा तक रोड शो करेंगे। वाघाणी ने बताया कि प्रधानमंत्री सद्भावना मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: