प्रवेश साहिब सिंह ने जल प्रबंधन कमांड सेंटर का उद्घाटन किया

प्रवेश साहिब सिंह ने JWIL इंफ्रा लिमिटेड में IC³ इंटेलिजेंट कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का उद्घाटन किया और एक समर्पित ‘इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल’ (आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली का जल प्रबंधन अब अधिक स्मार्ट, तेज़ और जवाबदेह सेवा वितरण की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य पानी की बर्बादी को कम करना, लीकेज की मरम्मत में तेजी लाना और शिकायतों पर जल्द से जल्द कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तकनीक से ज़मीनी स्तर पर ठोस सुधार दिखने चाहिए, जिससे दिल्ली के हर निवासी के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए।https://x.com/p_sahibsingh/status/2110287856383967600/photo/1

%d bloggers like this: