लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमों को राजधानी के निचले हिस्सों में तैनात किया गया है। पीटीआई ने बताया कि राजधानी में एनडीआरएफ की 16 टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें पूर्वी और पूर्वोत्तर दिल्ली में 2, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में 5, मध्य क्षेत्र में 4 और शाहदरा इलाके में एक टीम शामिल है।
राजधानी अप्रत्याशित तरीके से बाढ़ का सामना कर रही है. यमुना खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है और इसके किनारे रहने वाले लोगों को बाढ़ वाले घरों से बचाया जा रहा है।