बच्चियों के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए जाएं: विजयन

तिरुवनंतपुरम, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को ‘अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस’ की शुभकामनाएं दीं और लोगों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि लड़कियों को समान अधिकार मिले और वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ले सकें।

विजयन ने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि लड़कियों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधा मिले और वे बिना किसी भय से जीवन जी सकें।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘आइए, इस अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर सुनिश्चित करें कि हमारी लड़कियों को समान अधिकार मिले, उन्हें अच्छी शिक्षा मिले, वे पोषणयुक्त भोजन करें, उन्हें अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, वे कमाएं एवं स्वतंत्र बनें, अपना सिर उठा कर चलें और बिना किसी डर के जिएं। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुभकामनाएं।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: