बाइडन पर ईरान के साथ परमाणु समझौते पर आगे नहीं बढ़ने का दबाव डालेंगे इजराइली प्रधानमंत्री

वाशिंगटन, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और इजराइल के प्रधानमंत्री नेफ्टाली बेनेट बृहस्पतिवार को आमने-सामने बैठक की लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान बेनेट बाइडन पर ईरान के साथ परमाणु समझौते पर आगे नहीं बढ़ने का दबाव डालेंगे।

बेनेट ने वाशिंगटन पहुंचने से पहले स्पष्ट कर दिया था कि उनकी शीर्ष प्राथमिकता इस मामले पर बाइडन पर दबाव बनाने की है। उन्होंने कहा कि ईरान पहले ही यूरेनियम संर्वधन काफी बढ़ा चुका है और प्रतिबंधों में ढील ईरान को क्षेत्र में इजराइल के दुश्मनों का समर्थन करने के लिए अतिरिक्त संसाधन प्रदान करेगी।

इजराइल के प्रधानमंत्री ने बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन से अलग-अलग मुलाकात कर ईरान तथा अन्य मुद्दों पर बात की। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली अमेरिकी यात्रा है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: