बाइडन प्रशासन कोविड-19 टीके की और दो करोड़ खुराक करेगा साझा

वाशिंगटन, राष्ट्रपति जो बाइडेन सोमवार को घोषणा करेंगे कि अगले छह सप्ताह में अमेरिका दुनिया के साथ कोविड-19 टीके की और दो करोड़ खुराक साझा करेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बाइडन की औपचारिक घोषणा से पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने अपनी पहचान नहीं उजागर करने की शर्त पर बताया कि ये खुराक फाइजर, मॉडर्ना या जॉनसन एंड जॉनसन के वर्तमान उत्पादन से साझा की जाएंगी।

इससे पहले बाइडन प्रशासन ने जून के आखिर तक आस्ट्रेजेनेका टीके की छह करोड़ खुराक साझा करने का वादा किया था।

वैसे अबतक बाइडन प्रशासन ने यह नहीं बताया कि वह इन खुराकों को कैसे साझा करेगा या फिर किन देशों को ये खुराक मिलेंगी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: