बिरला ने प्रश्नकाल में सदस्यों से छोटे प्रश्न पूछने और मंत्रियों से संक्षिप्त उत्तर देने को कहा

नयी दिल्ली,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को सदन में प्रश्नकाल के दौरान एक बार फिर अपनी यह अपील दोहराई कि सदस्य छोटे प्रश्न पूछें और संबंधित मंत्री उनके संक्षिप्त उत्तर दें ताकि अधिक से अधिक सदस्यों को पूरक प्रश्न पूछने का अवसर मिल सके।

          प्रश्नकाल के दौरान श्रम और रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे के जवाब पूरा करने के बाद अध्यक्ष ने यह बात कही।

          उन्होंने कहा  ‘‘मैं फिर से यह अपील कर रहा हूं कि सदस्य छोटे प्रश्न पूछें और मंत्री उनके संक्षिप्त जवाब दें। दोनों में से किसी को कोई भूमिका बांधने की जरूरत नहीं है।’’

          बिरला ने कहा कि उनके बार-बार कहने के बावजूद ऐसा नहीं हो रहा है और आगे से वह लंबे सवाल और जवाब पर सदस्यों और मंत्रियों को टोकेंगे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: