बिहार में सुशासन, विकास और सामाजिक न्याय की जीत हुई: प्रधानमंत्री मोदी

नयी दिल्ली,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचंड जीत की ओर अग्रसर होने को सुशासन  विकास  जन-कल्याण की भावना और सामाजिक न्याय की जीत करार देते हुए कहा कि यह प्रचंड जनादेश जनता-जनार्दन की सेवा करने और प्रदेश लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।

             उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।

             मोदी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया  ‘‘सुशासन की जीत हुई है। विकास की जीत हुई है। जन-कल्याण की भावना की जीत हुई है। सामाजिक न्याय की जीत हुई है।’’

             प्रधानमंत्री ने कहा  ‘‘राजग ने राज्य का सर्वांगीण विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे दृष्टिकोण के आधार पर हमें वोट दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और राजग परिवार के हमारे सहयोगियों  चिराग पासवान जी  जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस अभूतपूर्व जीत के लिए बधाई देता हूं।’’

             उन्होंने कहा  ‘‘ बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार  जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा।’’

             प्रधानमंत्री ने कहा  ‘‘मैं राजग के प्रत्येक कार्यकर्ता का आभार व्यक्त करता हूं  जिन्होंने अथक परिश्रम किया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर हमारे विकास के एजेंडे को सामने रखा और विपक्ष के हर झूठ का मजबूती से जवाब दिया। मैं उनकी हृदय से सराहना करता हूं।’’

             उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार के विकास  यहां के अवसरंचना और राज्य की संस्कृति को नई पहचान देने के लिए बढ़-चढ़कर काम किया जाएगा।

            मोदी ने कहा  ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि यहां की युवा शक्ति और नारी शक्ति को समृद्ध जीवन के लिए भरपूर अवसर मिले।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: