बीएफआई ने वारबर्टन को सब जूनियर कोच नियुक्त किया

नयी दिल्ली, भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने जॉन वारबर्टन को भारत का सब जूनियर टीम का कोच नियुक्त किया जो जमीनी स्तर पर खेल के विकास पर फोकस करेंगे।  चार दशक का कोचिंग का अनुभव रखने वाले वारबर्टन 1984 से इंग्लैंड में खेल से जुड़े रहे हैं । वह फिलहाल कर्नाटक के बेल्लारी में जेएसडब्ल्यू इंस्पायर इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट में मुक्केबाजी प्रमुख हैं ।

             भारत के प्रतिभावान मुक्केबाजों मंजू बंबोरिया, मनीषा मून और निशांत देव को तैयार करने में उनकी अहम भूमिका रही है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: