बेरोजगार युवाओं के लिए पंजाब सरकार लाएगी कौशल विकास प्रशिक्षण योजना

चंडीगढ़, पंजाब मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को एक नई योजना को मंजूरी दी जिससे राज्य के बेरोजगार युवाओं को अपना कौशल विकसित करने में सहायता मिलेगी और नौकरी मिलने के अवसर बढ़ेंगे।

राज्य सरकार की ‘मेरा काम मेरा मान’ योजना के तहत मुफ्त में कम अवधि का कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि निर्माण क्षेत्र के श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए वर्तमान वित्त वर्ष से इस योजना की शुरुआत की जाए।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि 90 करोड़ रुपये की लागत से 30 हजार लाभार्थियों को इस योजना का लाभ देने का लक्ष्य रखा गया है।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: