बर्लिन, जर्मन चांसलर ओलाफ शॉल्ज क्रिस्टीन लैम्ब्रेक्ट के इस्तीफे के बाद बोरिस पिस्टोरियस को नए रक्षा मंत्री के रूप में नियुक्त करेंगे। ‘डीपीए’ समाचार एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
रक्षा मंत्री पद के लिए नामित पिस्टोरियस, शॉल्ज की सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी के सदस्य हैं, और 2013 से लोअर सैक्सनी राज्य के गृह मंत्री हैं।
पिस्टोरियस (62) को जर्मनी की सेना के आधुनिकीकरण की परियोजना को आगे बढ़ाना होगा और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति योजना की देखरेख करनी होगी। अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन इस सप्ताह बर्लिन का दौरा करने वाले हैं और फिर पश्चिमी जर्मनी में रामस्टीन एयर बेस में सहयोगियों की बैठक की मेजबानी करेंगे।
दिसंबर 2021 में शॉल्ज के चांसलर बनने के बाद से लैम्ब्रेक्ट रक्षा मंत्री थीं। लंबे समय से आलोचक कह रहे थे कि वह अपनी भूमिका को सही से नहीं निभा रहीं।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)