लंदन, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर रोक लगाएगा।
स्टार्मर ने कहा कि अगर प्रौद्योगिकी कंपनियां विरोध करती हैं तो वह इसका मुकाबला करेंगे। उन्होंने कहा कि वह ‘‘ बच्चों की सुरक्षा और खुशी से कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं।’’
इस कदम से ब्रिटेन बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को और मज़बूत करने वाले बढ़ते वैश्विक आंदोलन का हिस्सा बन गया है।
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया कनाडा ब्राज़ील और इंडोनेशिया ने बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल के लिए उम्र से जुड़ी पाबंदियां या नियम लागू किए हैं या उनकी घोषणा की है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common