लंदन, ब्रिटेन के मंत्रियों ने रेल सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्था को प्रभावित करने वाली हड़तालों को समाप्त करने के प्रयास के तहत सोमवार को श्रमिक संगठनों के नेताओं से मुलाकात की।
श्रमिक संगठनों के नेताओं के साथ मंत्रियों की मुलाकात को हड़ताल खत्म करने का संकेत माना जा रहा था। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री स्टीव बार्कले और स्वास्थ्य कर्मियों के संघों की बैठक में कोई सफलता नहीं मिली। अन्य मंत्री रेलवे यूनियनों के साथ बैठक कर रहे हैं जो महीनों से हड़ताल पर हैं, वहीं शिक्षकों के संघ भी हड़ताल पर जाने का विचार कर रहे हैं।
कुछ स्वास्थ्य कर्मियों का प्रतिनिधित्व करने वाली यूनिसन की सारा गॉर्टन ने कहा, “आज निश्चित रूप से स्वर बदले हुए थे।”
हालांकि, यूनाइट यूनियन के वार्ताकार ओनय कसाब ने कहा कि वार्ता ने एक “अवसर गंवा” दिया और इस महीने प्रस्तावित हड़ताल होगी।
ब्रिटेन इन दिनों दशक की सबसे बड़ी हड़ताल का सामना कर रहा है।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)