आज दिल्ली के अपोलो अस्पताल में पिछले कई महीनों से बीमार चल रहे प्रसिद्ध भजन गायक नरेंद्र चंचल का निधन हो गया। अस्पताल प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक वह ब्रेन में क्लोटिंग बीमारी से पीड़ित थे। उनके निधन पर मुंबई फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने शोक जताया।
नरेंद्र चंचल माता की भेंट गाने वाले कलाकार थे] वह 80 साल के थे] बचपन से ही माता के भजन गाते थे कई हिंदी फिल्मों में भी उन्होंने गाने गाए है। उनका जन्म 16 अक्टूबर 1940 नमक मंडी अमृतसर के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। कहीं भी माता के जगरातों में अगर नरेंद्र चंचल की आवाज सुनाई दे जाती तो भक्त उमड़ पड़ते थे उनकी एक झलक देखने के लिए। मशहूर फिल्म बाबी के लिए ‘बेशक मंदिर मस्जिद तोड़ो’ गाना इतना सुपरहिट हुआ था कि उन्हें फिल्मों में भी गाने के आफर मिलने लगे।
नए वर्ष की संध्या पर उन्होंने कटरा में मां वैष्णों देवी की भेंटे प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में डुबो दिया था। जागरण स्थल पर करीब हजारों श्रद्धालु एकत्रित थे जिन्होंने उनके गाए भजनों को एकाग्रता से सुना था।