भाजपा ने कैग रिपोर्ट दबाने के लिए केजरीवाल पर कटाक्ष किया

भाजपा दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कैग की रिपोर्ट दबाने के लिए दिल्ली की आप सरकार और अरविंद केजरीवाल पर कटाक्ष किया। सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सच्चाई छिपाने के लिए संवैधानिक व्यवस्थाओं की हत्या करने से भी नहीं डरते, जो उन्होंने 2022 से लेकर अब तक कैग रिपोर्ट दबाकर किया है। पिछले दो महीनों में हमने शराब घोटाले और शीशमहल निर्माण घोटाले को लेकर मीडिया में लीक हुई कैग रिपोर्ट के आधार पर अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछे हैं, लेकिन जवाब देने की बजाय वह दूसरी बातें करते हैं। आज कांग्रेस के एक नेता ने कोविड काल का काला सच सामने रखा है। कांग्रेस और आप एक राष्ट्रीय गठबंधन में भागीदार हैं और दिल्ली को उम्मीद है कि केजरीवाल जनता को नहीं तो कम से कम अपने राष्ट्रीय गठबंधन सहयोगी को कोविड काल के काले सच का जवाब देंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता अजय माकन ने आप पर 380 करोड़ से अधिक के स्वास्थ्य घोटाले का आरोप लगाया है। फरवरी में होने वाले दिल्ली चुनाव में भाजपा जीतेगी और विधानसभा सत्र के पहले कार्यदिवस पर हम कैग रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे और केजरीवाल सरकार को दिल्ली के लोगों के पैसे की चोरी करने के लिए कटघरे में खड़ा करेंगे।https://x.com/Virend_Sachdeva/status/1882027851412549987/photo/1

%d bloggers like this: