भाजपा सरकार अगले सत्र में दिल्ली विधानसभा में सीएजी रिपोर्ट पेश करेगी: विजेंद्र गुप्ता

भाजपा नेता और रोहिणी से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली में नवनिर्वाचित भाजपा सरकार दिल्ली विधानसभा के आगामी सत्र में सीएजी की रिपोर्ट पेश करेगी, ताकि आप सरकार के भ्रष्टाचार को सामने लाया जा सके।आप सरकार ने 14 सीएजी रिपोर्ट को जनता से छिपाने की पूरी कोशिश की, क्योंकि इन रिपोर्टों में केजरीवाल और आप के भ्रष्टाचार के पुख्ता सबूत हैं। हम राष्ट्रपति, उपराज्यपाल, मुख्य सचिव, विधानसभा अध्यक्ष से मिले, मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और सदन में इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। लेकिन हर बार आप सरकार ने विपक्ष की आवाज को दबाया, रिपोर्ट को पेश नहीं होने दिया और हमें सदन से बाहर निकालने के लिए मार्शलों का इस्तेमाल किया। लेकिन हमने सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी और इसका नतीजा यह हुआ कि लोगों ने आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया! गुप्ता ने कहा, “अब सत्ता बदल गई है, भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने जा रही है। पहले ही सत्र में हम ये रिपोर्ट सदन में पेश करेंगे, ताकि जनता देख सके कि कैसे आप सरकार ने घोटालों की नई परिभाषा लिखी है और दिल्ली की जनता को लूटा है!” https://x.com/Gupta_vijender/photo

%d bloggers like this: