भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में परम वीर दीर्घा का उद्घाटन किया

भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मू ने 16 दिसंबर, 2025 को विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में परम वीर दीर्घा का उद्घाटन किया। गैलरी में सभी 21 परम वीर चक्र विजेताओं के चित्र प्रदर्शित हैं। गैलरी का उद्देश्य आगंतुकों को हमारे राष्ट्रीय नायकों के बारे में शिक्षित करना है, जिन्होंने हमारे राष्ट्र की रक्षा में अदम्य संकल्प और अजेय भावना का प्रदर्शन किया।

यह उन बहादुरों की याद का सम्मान करने की भी एक पहल है जिन्होंने मातृभूमि की सेवा में अपने प्राणों की आहुति दी है।जिन गलियारों में अब परम वीर दीर्घा बनाई गई है, वहां पहले ब्रिटिश एडीसी के चित्र प्रदर्शित थे।

भारतीय राष्ट्रीय नायकों के चित्र प्रदर्शित करने की यह पहल औपनिवेशिक मानसिकता को छोड़ने और गर्व के साथ भारत की संस्कृति, विरासत और कालातीत परंपराओं की समृद्धि को अपनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

परम वीर चक्र भारत का सर्वोच्च सैन्य सम्मान है, जो युद्ध के दौरान वीरता, साहस और आत्म-बलिदान के सबसे असाधारण कार्यों को प्रदर्शित करने के लिए प्रदान किया जाता है। https://x.com/rashtrapatibhvn/status/2000822218700587251/photo/1

%d bloggers like this: