भारत में दर्ज हुए कोविड-19 के 49 नये मामले

नयी दिल्ली, भारत में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 49 नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 207 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 के संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 5,33,295 है, जबकि कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 4,50,01,655 है। मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,68,153 हो गई है। वहीं, देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वेबसाइट के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की कुल 220.67 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: