भारत-UAE संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ आज उत्तराखंड के चौबटिया स्थित फॉरेन ट्रेनिंग नोड में शुरू हुआ। 05 से 18 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस अभ्यास का उद्देश्य माउंटेन वॉरफेयर (पहाड़ी इलाकों में युद्ध) पर ध्यान केंद्रित करते हुए इंटरऑपरेबिलिटी (आपसी तालमेल), आपसी समझ और सहयोग को बढ़ाना है।इस अभ्यास में कुल 92 जवान हिस्सा ले रहे हैं, जिसमें दोनों सेनाओं का बराबर प्रतिनिधित्व है।
भारतीय सेना की टुकड़ी में ‘भैरव बटालियन’ के जवान शामिल हैं, जबकि UAE सेना की टुकड़ी में ‘माउंटेन इन्फैंट्री बटालियन’ के जवान शामिल हैं। दोनों सेनाओं की महिला अधिकारी और लड़ाकू सैनिक भी विशेष भूमिकाओं में इस अभ्यास में भाग ले रहे हैं।
अभ्यास के दौरान, सैनिक संयुक्त योजना, टैक्टिकल ड्रिल (रणनीतिक अभ्यास), फायरिंग अभ्यास, सर्विलांस ग्रिड (निगरानी तंत्र) स्थापित करने, ड्रोन ऑपरेशन, शारीरिक सहनशक्ति प्रशिक्षण, रॉक क्लाइंबिंग, बाधा पार करने का प्रशिक्षण और इंटीग्रेटेड फील्ड एक्सरसाइज (एकीकृत मैदानी अभ्यास) करेंगे। प्रशिक्षण में टेक्नोलॉजी-आधारित ऑपरेशन और चुनौतीपूर्ण पहाड़ी इलाकों में ऑपरेशन से जुड़ी रणनीतियों, तकनीकों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान भी शामिल होगा।
अभ्यास ‘माउंटेन गार्डियन 2026’ दोनों सेनाओं को पेशेवर अनुभव साझा करने, रणनीतिक दक्षता बढ़ाने और ऑपरेशनल प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम तरीकों का आदान-प्रदान करने का अवसर देगा। यह अभ्यास भारत और UAE के बीच सैन्य सहयोग को और मज़बूत करेगा तथा दोनों देशों के बीच दोस्ती और भरोसे के बंधन को और गहरा करेगा। https://x.com/adgpi/status/2107066561739591951/photo/1