दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंज़िंदर सिंह सिरसा ने कहा कि उन्होंने दिल्ली सचिवालय के गेट नंबर 6 के पास बनाए जा रहे पक्षी बाड़े में जानवरों और पक्षियों के लिए किए जा रहे इंतज़ामों का निरीक्षण किया।सिरसा के अनुसार, गर्मियों के मौसम में पक्षियों और जानवरों के लिए पानी, छाया और ठंडक की व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह निरीक्षण मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ मिलकर किया गया।मंत्री ने इस पहल को दिल्ली सरकार का एक संवेदनशील कदम बताया और निवासियों से अपील की कि वे भी इस भीषण गर्मी में अपने घरों, बालकनियों और आस-पड़ोस में जानवरों और पक्षियों के लिए पानी और छाया का इंतज़ाम करें।https://x.com/mssirsa/status/2057389588193136985/photo/1