मदर डेयरी ने लागत बढ़ने का हवाला देते हुए दिल्ली-एनसीआर के बाजार में फुल क्रीम दूध की कीमत एक रुपये प्रति लीटर और टोकन दूध की कीमत दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है।
कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि हालिया बढ़ोतरी के बाद फुल क्रीम दूध की कीमत 64 रुपये प्रति लीटर होगी, जबकि टोकन दूध की कीमत 50 रुपये प्रति लीटर होगी। कंपनी ने हालांकि 500 एमएल के पैक में बिकने वाले फुल क्रीम दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
फोटो क्रेडिट : https://en.wikipedia.org/wiki/Mother_Dairy#/media/File:MD_with_R.jpg