मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा

भोपाल, मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगा। इस 23 दिवसीय सत्र में 23 बैठकें होंगी।

विधानसभा के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के भाषण के साथ होगी। सत्र के दौरान वर्ष 2021-22 के लिये राज्य का बजट पेश किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि यह 15वीं विधानसभा का आठवां सत्र होगा।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: