मनगढ़ंत कहानी बताती है कि केजरीवाल झूठ के राजा हैं: मनोज तिवारी

उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने मनगढ़ंत कहानी बनाई है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खुलेआम पैसे, साड़ी, कंबल, सोने की चेन आदि बांट रही है और निश्चित हार को देखते हुए केजरीवाल झूठ के राजा बन गए हैं।“जिस तरह से अरविंद केजरीवाल ने आज मनगढ़ंत कहानी सुनाकर भाजपा पर पैसे, कंबल, चादर और सोने की चेन बांटने का आरोप लगाया है, उससे साफ है कि केजरीवाल झूठ के राजा हैं। अरविंद केजरीवाल की जुबान पूरी तरह से लड़खड़ा रही थी, जिससे साफ है कि उन्होंने पूरे 10 साल भ्रष्टाचार और साजिश के साथ-साथ भाजपा को गाली देने में बिताए हैं। शराब माफिया और हवाला कारोबारियों के हाथों बिक चुके अरविंद केजरीवाल और उनके विधायक आज दिल्ली की जनता को बिकाऊ कह रहे हैं। मनोज तिवारी ने कहा, “दिल्ली को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाले केजरीवाल कब तक झुग्गीवासियों को वोट बैंक समझने की साजिश करेंगे।” https://en.wikipedia.org/wiki/Manoj_Tiwari_(Delhi_politician)#/media/File:Manoj_Tiwari_profile.jpg

%d bloggers like this: