दिल्ली के उपमुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली सरकार के स्कूलों के 45 छात्रों से बातचीत की, जिन्होंने जेईई मेन्स क्वालीफाई किया था। इन छात्रों ने जेईई (मेन्स) में 98 पर्सेंटाइल से ऊपर स्कोर किया है। सिसोदिया ने शिक्षा के क्षेत्र में दिल्ली सरकार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
बातचीत की तस्वीरें साझा करते हुए सिसोदिया ने ट्वीट किया, ”अरविंद केजरीवाल जी के विजन के तहत जेईई में 98 परसेंटाइल से ज्यादा अंक हासिल कर दिल्ली सरकार के स्कूलों का नाम रौशन करने वाले बच्चों से मिला, बच्चों को उनके स्कूलों में बेहतरीन कोचिंग मिल रही है. इससे साबित हो गया है कि अब बच्चों को कोटा जाने की जरूरत नहीं है, कोटा हमारे स्कूलों में आ गया है.
https://twitter.com/msisodia/status/1625117723574550530/photo/2