दावोस, टीका निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने वैश्विक नियामक मानकों का आह्वान करते हुए कहा है कि महामारी के भविष्य के प्रकोप से निपटने के लिए बहुपक्षीय संगठनों के बीच सहयोग जरूरी है।
विश्व आर्थिक मंच की वार्षिक बैठक 2023 के दौरान उन्होंने कहा कि वह सहयोग को लेकर आशान्वित हैं।
यहां कई नेताओं ने कोविड के मोर्चे पर किसी भी ढिलाई के खिलाफ चेतावनी दी।
पूनावाला ने कहा, “हमें लोगों को शिक्षित करने और टीके के बारे में संकोच को दूर करने की आवश्यकता है।”
महामारी के दौरान सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया के सबसे बड़े टीका निर्माताओं में से एक के रूप में उभरा।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons