अलीगढ़ (उप्र), उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में स्थित अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनावों में महिला उम्मीदवारों ने इतिहास रच दिया 13 पदों में से छह पर जीत हासिल की जिनमें उपाध्यक्ष का पद भी शामिल है। इनके परिणाम शुक्रवार को घोषित किए गए। संस्थान के 105 साल के इतिहास में नशरा नईम छात्र संघ की पहली महिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं।
परिणाम विवरण के अनुसार उन्होंने 7 091 वोट हासिल किए और अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी को हराया जिसे 5 818 वोट मिले थे।
परिणामों के अनुसार महिला उम्मीदवारों ने 10 कैबिनेट सदस्य पदों में से रिकॉर्ड पांच पद भी जीते जिससे छात्र संघ में उनके प्रतिनिधित्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। अध्यक्ष पद पर मोहम्मद नोमान अशरफ ने 4 100 से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की जबकि मोहम्मद हमदान सचिव चुने गए ।
परिणाम एएमयूएसयू और एएमयू कोर्ट के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रो. जावेद तालिब द्वारा घोषित किए गए ।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common