विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 5 जून 2022 को सुबह 11 बजे विज्ञान भवन में ‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री भी सभा को संबोधित करेंगे।
‘मिट्टी बचाओ आंदोलन’ बिगड़ती मिट्टी के स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसे सुधारने के लिए जागरूक प्रतिक्रिया लाने के लिए एक वैश्विक आंदोलन है। इस आंदोलन की शुरुआत सद्गुरु ने मार्च 2022 में की थी, जिन्होंने 27 देशों से होकर 100 दिन की मोटरसाइकिल यात्रा शुरू की थी। 5 जून 100 दिन की यात्रा का 75वां दिन है। कार्यक्रम में प्रधान मंत्री की भागीदारी भारत में मिट्टी के स्वास्थ्य में सुधार के प्रति साझा चिंताओं और प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करेगी।