मुख्यमंत्री ने अस्पताल में नदारद रहे चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए

जयपुर, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को सवाई मानसिंह अस्पताल के बांगड़ परिसर का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। शर्मा ने विभिन्न वार्डों में स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही, उपचार में आ रही बाधाओं का त्वरित निस्तारण कर उचित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को निर्देश दिए।

             इस दौरान शर्मा ने अस्पताल में बिना पूर्व सूचना के अनपुस्थित चिकित्सकों, नर्सिंगकर्मियों, सफाईकर्मियों तथा अन्य कार्मिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।     उन्होंने गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू), रजिस्ट्रेशन एवं दवा वितरण केन्द्र का भी निरीक्षण किया तथा अस्पताल में मरीजों को दिए जाने वाले भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली।

             मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि नियमित बैठक कर सुनिश्चित करें की सफ़ाई व्यवस्था, इलाज और दवा वितरण पर किसी को भी परेशानी नहीं हो।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: