मॉरीशस यात्रा से पहले पीएम मोदी ने प्रस्थान वक्तव्य जारी किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी मॉरीशस यात्रा की शुरुआत से पहले प्रस्थान वक्तव्य जारी किया है। वक्तव्य इस प्रकार है: “मेरे मित्र, प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम के निमंत्रण पर, मैं मॉरीशस के 57वें राष्ट्रीय दिवस के समारोह में भाग लेने के लिए मॉरीशस की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर जा रहा हूँ।

मॉरीशस एक करीबी समुद्री पड़ोसी, हिंद महासागर में एक प्रमुख भागीदार और अफ्रीकी महाद्वीप का प्रवेश द्वार है। हम इतिहास, भूगोल और संस्कृति से जुड़े हुए हैं। गहरा आपसी विश्वास, लोकतंत्र के मूल्यों में साझा विश्वास और हमारी विविधता का जश्न हमारी ताकत हैं।

लोगों के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक जुड़ाव साझा गौरव का स्रोत है। हमने पिछले दस वर्षों में लोगों को ध्यान में रखकर पहल करके महत्वपूर्ण प्रगति की है। मैं मॉरीशस के नेतृत्व के साथ मिलकर अपनी साझेदारी को सभी पहलुओं में बढ़ाने तथा अपने लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए, साथ ही साथ हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा और विकास के लिए हमारी स्थायी मित्रता को मजबूत करने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहा हूं, जो हमारे विजन सागर के भाग के रूप में है।

मुझे विश्वास है कि यह यात्रा अतीत की नींव पर बनेगी और भारत और मॉरीशस संबंधों में एक नया और उज्ज्वल अध्याय खोलेगी,”

https://en.wikipedia.org/wiki/Narendra_Modi#/media/File:Shri_Narendra_Modi,_Prime_Minister_of_India_(3x4_cropped).jpg

%d bloggers like this: