मोदी का पांच राज्यों का दौरा पूरे भारत में प्रगति को गति देगा: ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी

भुवनेश्वर, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मिजोरम मणिपुर असम पश्चिम बंगाल और बिहार दौरा ‘‘देश भर में प्रगति के पैमाने व गति का प्रमाण है’’।

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री 71 850 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। माझी ने कहा कि यह दर्शाता है कि कैसे देश समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए विश्व में एक दिग्गज के रूप में उभर रहा है।

मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा “माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदलाव के दौर से गुजर रहा है। मिजोरम मणिपुर असम पश्चिम बंगाल और बिहार का उनका आगामी दौरा देश भर में प्रगति के पैमाने व गति का प्रमाण है।”

उन्होंने कहा कि परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास समावेशी विकसित भारत के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा ‘‘ये पहल बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देंगी कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी नागरिकों को सशक्त बनाएंगी और विकास के नए अवसर पैदा करेंगी।’’

उन्होंने पोस्ट में कहा “बैराबी-सैरंग नयी रेल लाइन के उद्घाटन के साथ मिजोरम पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जुड़ा। यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए अंकित होगी और राष्ट्रीय एकता व अखंडता का प्रतीक होगी।”

माझी ने प्रधानमंत्री की पहल की सराहना करते हुए कहा “ऐसे प्रत्येक कदम के साथ भारत मजबूत आत्मनिर्भर और समृद्ध बनने की अपनी मंजिल के करीब पहुंच रहा है। हम हर क्षेत्र और हर नागरिक के लिए समावेशी विकास सुनिश्चित करते हुए एक वैश्विक नेता के रूप में उभर रहे हैं।”क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडियाफोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: