यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमले जारी

अदन, यमन में संघर्ष कर रहे सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने कहा है कि लाल सागर के तटवर्ती इलाकों में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले किए जा रहे हैं।

गठबंधन के प्रवक्ता सऊदी मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी ने कहा कि यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार की सेना को इस अभियान में 100 लड़ाकू विमानों की मदद मिल रही है। इस सरकार को देश में हूती विद्रोहियों से मुकाबला करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि गठबंधन ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण ‘बाब अल-मंदेब’ जलडमरूमध्य में हवाई सुरक्षा सुनिश्चित कर ली है और जारी सैन्य अभियान के तहत हूती विद्रोहियों के सैकड़ों ठिकानों को नष्ट कर दिया है।

इससे पहले सोमवार को यमन की सरकार के समर्थन वाली सेना ने तटीय इलाकों के पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों के खिलाफ जमीनी हमला शुरू किया था। हूती विद्रोहियों ने हाल में बढ़त हासिल करते हुए इन इलाकों पर कब्जा कर लिया था।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: