यमुना में अमोनिया प्रदूषण से दिल्ली के कुछ हिस्सों में जल आपूर्ति प्रभावित हुई

नयी दिल्ली, यमुना नदी में अमोनिया प्रदूषण बढ़ने के कारण दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

वजीराबाद, चंद्रावल, बवाना, नांगलोई, द्वारका और हैदरपुर जल शोधन संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) में परिचालन प्रभावित हुआ है। स्थिति में सुधार होने तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी।

डीजेबी ने कहा कि दक्षिण दिल्ली, मध्य दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली और दक्षिण पश्चिम दिल्ली के कुछ हिस्सों में पानी कम दबाव में उपलब्ध होगा।

भारतीय मानक ब्यूरो के अनुसार, पीने के पानी में अमोनिया की स्वीकार्य अधिकतम सीमा 0.5 पीपीएम है।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: