युगांडा-केन्या सीमा पर बस हादसे में 20 लोगों की मौत

कंपाला, आठ जनवरी (एपी) युगांडा और केन्या की सीमा पर एक बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गयी जबकि 49 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी।

युगांडा के एल्गन क्षेत्रीय पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि बस मबाले शहर से आ रही थी और नैरोबी जा रही थी कि इसी दौरान यह दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

उन्होंने बताया कि शनिवार की रात को हुयी इस घटना में हताहत हुये लोगों में अधिकतर युगांडा के नागिरक थे।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Associated Press (AP)

%d bloggers like this: