यूएई के तट पर लंगर डाले एक जहाज पर कब्जा किया गया, ईरान की ओर बढ़ रहा है: ब्रिटिश सेना

दुबई, ब्रिटेन की सेना ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के पूर्वी तट पर लंगर डाले एक जहाज पर कब्जा कर लिया गया है और वह ईरानी जलक्षेत्र की ओर बढ़ रहा है।

‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ (यूकेएमटीओ) केंद्र ने कहा कि उसे खबर मिली है कि जहाज पर अनधिकृत लोगों ने उस समय कब्जा कर लिया जब वह होर्मुज जलडमरूमध्य के पास यूएई के फुजैरा बंदरगाह से 38 नॉटिकल मील (70 किलोमीटर) दूर उत्तर-पूर्व में लंगर डाले हुए था।

यूकेएमटीओ ने जहाज का नाम नहीं बताया और कहा कि वह जांच कर रहा है। फुजैरा एक महत्वपूर्ण तेल निर्यात टर्मिनल है और फारस की खाड़ी के बाहर यूएई का मुख्य बंदरगाह है। ईरान के साथ युद्ध के दौरान इस पर कई बार हमला हुआ है।क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: