कीव, यूक्रेन के एक शीर्ष अधिकारी ने क्रीमिया पर अपने देश का नियंत्रण होने के बाद उठाए जाने वाले कदमों की रूपरेखा पेश की है। इनमें उस रणनीतिक पुल को ध्वस्त करना भी शामिल है जो रूस को कब्जे वाले काला सागर प्रयद्वीप से जोड़ता है।
यूक्रेन की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं रक्षा परिषद के सचिव ओलेकसी डेनिलोव ने इस योजना का खुलासा किया। यूक्रेन रूसी हमले के करीब 13 महीने बाद युद्ध को समाप्त करने के लक्ष्य से पलटवार की नयी योजना बना रहा है।
रूस ने 2014 में क्रीमिया को अपने नियंत्रण में ले लिया था लेकिन दुनिया के ज्यादातर देशों ने उसे रूसी क्षेत्र के रूप में मान्यता नहीं दी थी। इस प्रायद्वीप का भविय रूस-यूक्रेन युद्ध की समाप्ति को लेकर होने वाली किसी भी वार्ता में महत्वपूर्ण होगा।
क्रेमलिन (रूसी शासन) ने मांग की है कि यूक्रेन क्रीमिया पर रूस की संप्रभुता एवं अन्य भूभागों पर उसके कब्जे को शांति की पूर्व शर्त के रूप में मान्यता दे। यूक्रेन ने तबतक के रूस के साथ किसी भी शांति वार्ता से इनकार कर दिया है जबतक रूसी सैन्य बल क्रीमिया समेत सभी कब्जे वाले क्षेत्रों को छोड़ नहीं देता है।
डेनिलोव ने उन यूक्रेनवासियों पर मुकदमा चलाने की बात कही है जो क्रीमिया में मास्को द्वारा नियुक्त शासन के लिए काम करते हैं। उनके अनुसार कुछ पर आपराधिक आरोप चलेगा जबकि कुछ को सरकारी पेंशन से वंचित रहना होगा।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons