यूनएससी ने हिरासत में लिए गए म्यामां के नेताओं को तत्काल रिहा करने की अपील की

संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने म्यामां में सेना द्वारा आपातकाल की घोषणा किये जाने पर बृहस्पतिवार को गंभीर चिंता व्यक्त की और हिरासत में ली गई आंग सान सू ची तथा अन्य नेताओं को तत्काल रिहा करने की अपील की।

सुरक्षा परिषद ने इस घटनाक्रम पर अपने पहले बयान में कहा,”सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने एक फरवरी को सेना द्वारा म्यांमार में आपातकाल की घोषणा और स्टेट काउंसलर आंग सान सू की, राष्ट्रपति विन मिंट और अन्य सहित सरकार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त की है।’’

परिषद ने हिरासत में लिए गए सभी लोगों की तत्काल रिहाई की भी अपील की।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया

%d bloggers like this: