यूरोपीय संघ की औषधि एजेंसी ने फाइजर कोविड-19 गोलियों के उपयोग की सलाह दी

द हेग, यूरोपीय संघ के औषधि नियामक ने बृहस्पतिवार को एक परामर्श जारी करके कोविड-19 के इलाज में फाइजर की गोलियों के इस्तेमाल की सलाह दी है।

संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के बीच नियामक ने यह सलाह उन देशों को दी है जो गोलियों के आधिकारिक रूप से बाजार में आने से पहले उसका उपयोग करना चाहते हैं।

यूरोपीय औषधि एजेंसी ने कहा कि 27 सदस्य राष्ट्रों वाले यूरोपीय संघ में अभी तक इस गोली के उपयोग को मान्यता नहीं मिली है, लेकिन ‘‘उन वयस्कों के कोविड-19 के इलाज में इसका उपयोग किया जा सकता है, जिन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट की जरूरत नहीं है और जिनके और ज्यादा बीमार होने का खतरा है।’’

एजेंसी ने कहा कि फाइजर की ये गोलियां संक्रमण की पुष्टि होने के तुरंत बाद और लक्षण सामने आने के पांच दिनों के भीतर दी जानी चाहिए।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: