नांगलोईजट से विधायक रघुविंदर शौकीन ने दिल्ली कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। नांगलोईजट से विधायक रघुविंदर शौकीन को पार्टी के प्रमुख नेता कैलाश गहलोत के आम आदमी पार्टी (आप) छोड़ने के बाद दिल्ली कैबिनेट में शामिल किया गया। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की, जहां उनके साथ रघुविंदर शौकीन भी मौजूद थे। शौकीन ने कहा कि आप ने हमेशा सभी समुदायों को साथ लेकर चलने का काम किया है। शौकीन ने कहा, “सबसे पहले मैं केजरीवाल और सिसोदिया समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे यह मौका दिया। आप ने हमेशा सभी समुदायों को साथ लेकर चलने का काम किया है, जबकि भाजपा ने हमेशा जाटों के खिलाफ काम किया है, चाहे वह किसानों का विरोध हो, पहलवानों का मुद्दा हो या हरियाणा चुनाव।” एक्स पर एक पोस्ट में शौकीन ने लिखा: “नांगलोई के लोगों और मेरे सभी सहयोगियों का दिल से शुक्रिया जिन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा किया और मेरा साथ दिया। आपका प्यार और समर्थन ही मेरी ताकत है। मैं आपके भरोसे पर खरा उतरूंगा और लोगों की सेवा करता रहूंगा। शौकीन को दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने पद की शपथ दिलाई।https://x.com/AAPDelhi/status/1867571713850192011/photo/2