रजनीकांत की फिल्म ‘अन्नाथे’ दीपावली पर होगी रिलीज

चेन्नई, सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘अन्नाथे’ दीपावली, 2021 के मौके पर रिलीज होगी। निर्माता सन पिक्चर्स ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की।

कलानिधि मारन के मालिकाना हक वाली सन पिक्चर्स ने एक ट्वीट में पूछा, ‘‘ क्या आप अन्नाथे दीपावली के लिये तैयार हैं?’’

इस फिल्म का निर्देशन शिवा ने किया है और यह चार नवंबर, 2021 को रिलीज होगी।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons

%d bloggers like this: