रवि तेजा की फिल्म ‘रावणासुर’ सात अप्रैल, 2023 को होगी रिलीज

हैदराबाद, सुपरस्टार रवि तेजा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘‘रावणासुर’’ अगले साल सात अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

तेजा ने सुधीर वर्मा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की रिलीज की घोषणा ट्विटर पर की।

उन्होंने फिल्म के नये पोस्टर के साथ ट्वीट किया, “सात अप्रैल 2023 से आप सभी का रावणासुर की रोमांचक दुनिया में स्वागत कर रहा हूं।”

फिल्म में अभिनेता ने एक वकील का किरदार निभाया है। वह “किक”, “शंभू शिव शंभू” और “डॉन शीनी” सरीखी फिल्मों में अभिनय के लिए जाने जाते हैं।

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Twitter

%d bloggers like this: