रांची 24 अक्टूबर से तीन दिवसीय सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा

रांची,  झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि राज्य 24 से 26 अक्टूबर तक रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में चौथी दक्षिण एशियाई (सैफ) सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी करेगा।

             उन्होंने तीन दिवसीय सैफ एथलेटिक्स चैंपियनशिप के आधिकारिक शुभंकर  ‘लोगो (प्रतीक चिन्ह)’ और गान का अनावरण किया।

             मंत्री ने कहा कि सैफ का ‘लोगो’ झारखंड की आत्मा ‘खेलों  जनजातियों  संस्कृति और प्रकृति की भूमि’ के साथ जुड़ी खेल भावना का प्रतीक है। हरा रंग झारखंड के हरे-भरे जंगलों और पारिस्थितिकी समृद्धि को दर्शाता है। यह यहां के निवासियों के मन में वन की भावना का प्रतीक है। इसके डिजाइन में खेलों की गतिशीलता का सांस्कृतिक के साथ खूबसूरत मिश्रण है। यह झारखंड को खेल  विरासत और सामुदायिक गौरव की भूमि के रूप में दर्शाता है।

             इस आयोजन के आधिकारिक शुभंकर का नाम ‘डालमा’ है। ‘डालमा’ झारखंड के राज्य पशु हाथी से प्रेरित है।       सैफ खेलों का आधिकारिक गान  ‘झारखंड भर दे हुंकार जोहार’ नागपुरी भाषा में लिखा गया है और यह चैंपियनशिप के लिए माहौल तैयार करता है।

             एक अधिकारी ने कहा  ‘‘इस आयोजन में बांग्लादेश से 24  भूटान से आठ  नेपाल से 30  मालदीव से 19  श्रीलंका से 83 और भारत से 93 एथलीट भाग लेंगे। इस तीन दिवसीय आयोजन के लिए 265 एथलीट आएंगे। सभी एथलीट 22 अक्टूबर को रांची आएंगे।’’

क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: