हेलसिंकी, फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने रविवार को कहा कि 10 विदेशी राजदूतों को अस्वीकार्य व्यक्ति घोषित करने का तुर्की के राष्ट्रपति का फैसला अफसोजनक है।
एक मानवाधिकार कार्यकर्ता की जेल से रिहाई की मांग करने के बाद नार्डिक देशों सहित 10 विदेशी राजदूतों को तुर्की द्वारा अस्वीकार्य घोषित किये जाने के बाद उनका यह बयान आया।
उन्होंने कहा कि यह तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोआन की एक कड़ी प्रतिक्रिया है, जिन्होंने शनिवार को इस कदम की घोषणा की थी।
क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Getty Images