राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की

             नयी दिल्ली, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और दो उपमुख्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण के बाद रविवार को राष्ट्रीय राजधानी की अपनी पहली यात्रा में पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की।

            इस दौरान पार्टी के कुछ अन्य नेता भी मौजूद थे। बैठक में राज्य से संबंधित शासन और राजनीति के कई मुद्दों पर चर्चा की गई। राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है, क्योंकि अब तक केवल शर्मा और उपमुख्यमंत्रियों दीया कुमारी व प्रेम चंद बैरवा ने शपथ ली है। भाजपा मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने वाले मंत्रियों की सूची तैयार करने में सामाजिक और क्षेत्रीय कारकों को ध्यान में रख सकती है।

            इसी तरह की कवायद मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी होने की उम्मीद है जहां भाजपा ने हाल के विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की है और नया नेतृत्व सामने लेकर आई है।

             पार्टी राज्यों में विधानसभा चुनाव लड़कर निर्वाचित होने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों सहित कई वरिष्ठ नेताओं को लेकर क्या रुख अपनाती है, इस पर लोगों की नजर रहेगी। क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia common

%d bloggers like this: