तिरुवनंतपुरम, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल विश्वविद्यालय की सीनेट के 15 सदस्यों को हटाने की बुधवार को अधिसूचना जारी की।
उन्होंने 15 अक्टूबर को केरल विश्वविद्यालय के कुलपति को जारी की गई अधिसूचना में सीनेट सदस्यों को तत्काल हटाने का निर्देश दिया था। वह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति हैं।
राज भवन में सूत्रों ने बताया कि खान ने सीनेट की बैठक कराने और चयन समिति के लिए सीनेट का प्रत्याशी बताने के उनके निर्देशों को लगातार न मानने के बाद सीनेट सदस्यों को हटाने का आदेश दिया है।
सूत्रों ने बताया कि चयन समिति को कुलपति की नियुक्ति करनी थी।
क्रेडिट : प्रेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Wikimedia commons