राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन ने राज्यसभा के नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ/प्रतिज्ञान दिलाया

भारत के उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति, सी.पी. राधाकृष्णन ने आज राज्यसभा कक्ष में उन्नीस नवनिर्वाचित/पुनर्निर्वाचित सदस्यों को शपथ/प्रतिज्ञान दिलाया। इन सदस्यों में रामदास बंदू अठावले, माया चिंतामन इवनाते, शरद पवार, रामराव सखाराम वडकुटे, डॉ. ज्योति नागनाथ वाघमारे, क्रिस्टोफर मणिकम, डॉ. अंबुमणि रामदास, कॉन्स्टैंटाइन रविंद्रन, एल.के. सुधीश, डॉ. एम. थंबीदुरई, तिरुचि शिवा, बाबुल सुप्रियो बराल, डॉ. मेनका गुरुस्वामी, राजीव कुमार, रुक्मिणी मलिक, बिस्वजीत सिन्हा, संतृप्त मिश्रा, दिलीप कुमार राय और मनमोहन सामल शामिल हैं।

तीन सदस्यों ने मराठी में, दो ने हिंदी में, छह ने तमिल में, एक ने अंग्रेजी में, चार ने बंगाली में और तीन ने ओडिया में शपथ ली। पाँच सदस्य महाराष्ट्र राज्य से, छह तमिलनाडु से, पाँच पश्चिम बंगाल से और तीन ओडिशा से हैं।

किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री; जुएल ओराम, जनजातीय कार्य मंत्री; राज्यसभा के महासचिव पी. सी. मोदी और सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

%d bloggers like this: