राज्यसभा ने राघव चड्ढा का निलंबन रद्द किया

आम आदमी पार्टी (आप) सांसद का निलंबन राज्यसभा ने रद्द कर दिया है। उनके निलंबन को समाप्त करने का प्रस्ताव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जीवीएल नरसिम्हा राव द्वारा सदन में पेश किया गया था। ध्वनि मत से पारित प्रस्ताव में कहा गया कि अब तक का निलंबन चड्ढा के लिए “पर्याप्त सजा” है।

राज्यसभा के सभापति जगदीश धनखड़ ने कहा, ”उच्च सदन के सदस्यों को ऐसा आचरण दिखाना होगा जिसका दूसरों द्वारा स्पष्ट रूप से अनुकरण किया जाए।” इसी परिप्रेक्ष्य में मैंने अपील की थी कि सभी को राघव चड्ढा के संबंध में विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट पढ़नी चाहिए।”

निलंबन रद्द होने के बाद चड्ढा ने कहा, ”सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मेरा निलंबन समाप्त हो गया। कम से कम 115 दिनों के लिए मुझे निलंबित कर दिया गया। उन दिनों मैं संसद के अंदर आपके सवाल नहीं पूछ पाता था, सदन के अंदर आपकी आवाज नहीं उठा पाता था. मुझे ख़ुशी है कि मेरा निलंबन ख़त्म हो गया. मैं इसके लिए सुप्रीम कोर्ट और राज्यसभा के सभापति का आभारी हूं।”

https://en.wikipedia.org/wiki/Raghav_Chadha#/media/File:Raghav_Chadha.jpg

%d bloggers like this: