साउथ दिल्ली के MP रामवीर सिंह बिधूड़ी ने MLA राम सिंह नेताजी और पार्षद हेमचंद गोयल के साथ बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में दो जगहों पर 13.55 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया।मीठापुर एक्सटेंशन में 13 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।
इस फंड का इस्तेमाल इलाके में सड़कों और नालियों के विकास के लिए किया जाएगा।जैतपुर की पीर बाबा बस्ती में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।बिधूड़ी ने विकास कार्यों के लिए बजट देने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को धन्यवाद दिया। https://x.com/RamvirBidhuri/status/2091546671876325478/photo/1