राष्ट्रीय खेल पुरस्कार : नामांकन भेजने की आखिरी तारीख पांच जुलाई तक बढी

नयी दिल्ली, खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिये नामांकन भेजने की समय सीमा एक सप्ताह के लिये बढाकर पांच जुलाई तक कर दी है।

राष्ट्रीय खेल महासंघों को पहले 28 जून तक नामांकन भेजने थे ।

खेल मंत्रालय ने एक सर्कुलर में कहा ,‘‘नामांकन भरने की आखिरी तारीख 28 जून 2021 से बढाकर पांच जुलाई 2021 कर दी गई है ।’’

टेनिस, मुक्केबाजी और कुश्ती समेत कई एनएसएफ नामांकन भेज चुके हैं जबकि बीसीसीआई कुछ दिन में भेजेगा ।

ओडिशा सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार के लिये दुती चंद का नाम भेजा है ।

क्रेडिट : पेस ट्रस्ट ऑफ़ इंडिया
फोटो क्रेडिट : Twitter

%d bloggers like this: